आईएएस प्री परीक्षा के अभ्यर्थियों को राजस्थान रोडवेज में मुफ्त यात्रा सुविधा

Edited By Anil Jangid, Updated: 24 May, 2026 04:00 PM

rajasthan roadways offers free travel facility for ias prelims candidates

जोधपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली आईएएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की...

जोधपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली आईएएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस सुविधा का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन कराया होगा।

 

रोडवेज प्रशासन के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा से 36 घंटे पहले रोडवेज के प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीयन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन के बाद अभ्यर्थियों के रोल नंबर को ईटीआईएम मास्टर डाटाबेस से जोड़ा जाएगा। यात्रा के दौरान बस परिचालक ईटीआईएम मशीन के माध्यम से रोल नंबर का रियल टाइम सत्यापन करेंगे। सत्यापन सही पाए जाने पर ही परीक्षार्थियों को निशुल्क या निर्धारित श्रेणी का टिकट जारी किया जाएगा।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीयन नहीं कराया होगा या जिनका रोल नंबर अमान्य पाया जाएगा, उन्हें बिना टिकट श्रेणी में माना जाएगा और यात्रा के लिए पूरा किराया देना होगा। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि इस नई व्यवस्था से सुविधा अधिक पारदर्शी बनेगी और केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही लाभ मिल सकेगा।

 

जोधपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक उम्मेदसिंह ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए जोधपुर सहित बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, नागौर और बीकानेर जैसे जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े। यह निशुल्क यात्रा सुविधा सोमवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।

 

वहीं दूसरी ओर आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है। आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 29 मई रहेगी। इसके बाद 30 मई को अंतिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन और ई-मित्र के माध्यम से शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जून तय की गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!