राजस्थान लोक सेवा आयोग का RAS भर्ती-2023 विश्लेषण: ग्रामीण पृष्ठभूमि के 56% अभ्यर्थी सफल, युवाओं के साथ अनुभवी भी चयनित

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 26 Dec, 2025 07:16 PM

rajasthan public service commission s ras recruitment 2023 analysis

अजमेर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस भर्ती-2023 के परिणामों का विस्तृत विश्लेषण जारी किया गया है।

अजमेर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस भर्ती-2023 के परिणामों का विस्तृत विश्लेषण जारी किया गया है। इस भर्ती के नतीजों में यह सामने आया है कि प्रदेश की प्रशासनिक सेवाओं में ग्रामीण पृष्ठभूमि के अभ्यर्थियों का चयन अधिक हुआ है। आयोग द्वारा किए गए विश्लेषण अनुसार, कुल चयनित अभ्यर्थियों में से 55.86 प्रतिशत अभ्यर्थी ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों के स्कूली शिक्षा के स्थान को उनकी पृष्ठभूमि का आधार माना गया है। विश्लेषण के अनुसार, कुल 2166 अनुशंसित अभ्यर्थियों में से 1210 (55.86 प्रतिशज) अभ्यर्थी ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जबकि 956 (44.14 प्रतिशत) अभ्यर्थी शहरी पृष्ठभूमि से आते हैं। 

शैक्षणिक स्तरः- 79 प्रतिशत हैं स्नातक में फर्स्ट डिवीजन होल्डर्स
चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड पर नजर डालें तो परिणाम में स्नातक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की सफलता का प्रतिशत अपेक्षाकृत अधिक रहा। भर्ती अंतर्गत रिकमेंड किए गए 2166 अभ्यर्थियों में से 1707 अभ्यर्थी स्नातक स्तर पर प्रथम श्रेणी होल्डर्स हैं। इसके अलावा, चयनित होने वाले 38.64 प्रतिशत (837 अभ्यर्थी) पोस्ट-ग्रेजुएट भी हैं।

युवाओं और अनुभवी अभ्यर्थियों का संगम
आयु वर्ग के विश्लेषण से पता चलता है इस भर्ती अंतर्गत ऊर्जावान युवाओं के साथ-साथ अनुभवी अभ्यर्थियों का भी चुयन हुआ हैः-
21 से 30 वर्षः- इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 1554 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जो कुल चयन का लगभग 71.3 प्रतिशत है।
31 से 33 वर्षः 266 अभ्यर्थी (12.21 प्रतिशत)।
60 प्रतिशत चयनित अभ्यर्थी पूर्व से ही सेवारत्

आंकड़ों से यह भी ज्ञात हुआ है कि 1306 (59.9 प्रतिशत) चयनित अभ्यर्थी पहले से ही सरकारी या निजी सेवाओं में कार्यरत थे, जबकि 872 अभ्यर्थी फ्रेशर्स थे।

जयपुर और राजस्थान विश्वविद्यालय अव्वल
साक्षात्कार के लिए बुलाए गए 2178 अभ्यर्थियों में से आधे से अधिक (1106) अभ्यर्थी केवल 6 जिलों- अजमेर, अलवर, जयपुर, जोधपुर, नागौर और सीकर से थे। इसमें जयपुर जिले सेे सर्वाधिक 364 (16.71 प्रतिशत) अभ्यर्थी रहे। इसी प्रकार साक्षात्कार में सम्मिलित किए अभ्यर्थियों में से सर्वाधिक राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से संबंधित हैं, जहां से सर्वाधिक 537 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इसके बाद आर.टी.यू. कोटा और एम.डी.एस. यूनिवर्सिटी अजमेर का स्थान रहा।

महिला अभ्यर्थी
भर्ती अंतर्गत महिला अभ्यर्थियों हेतु 283 पद आरक्षित थे, जबकि आयोग द्वारा 719 महिला अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिये गये। इससे स्पष्ट है कि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की तुलना में 2.54 गुना अधिक महिलाओं द्वारा इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की गई। 

ब्रीफ रिकेप
1.राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के कुल 972 पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की गई।
2.भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया गया था और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 तय की गई थी।
3.प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को 46 जिला मुख्यालयों के 2158 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसका परिणाम 20 अक्टूबर 2023 को घोषित हुआ।
4.मुख्य परीक्षा 20 और 21 जुलाई 2024 को आयोजित की गई। इसका परिणाम 2 जनवरी 2025 को जारी किया गया।
5.मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू 21 अप्रैल 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक चले।
6.कुल 2178 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।
7.इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट 15 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया।
8.कुल 2178 उम्मीदवारों में से 12 उम्मीदवार रिजेक्ट हुए और अंततः 2166 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए सरकार को अनुशंसित किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!