Edited By Anil Jangid, Updated: 06 Aug, 2026 02:35 PM

जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की अपेक्षा के अनुरूप समस्त विभागीय लक्ष्य समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के लिए सजग होकर पूर्ण किए जाने चाहिए। यदि नियमित समीक्षा कर कार्य योजना के अनुसार प्रगति करेंगे तो शत-प्रतिशत लक्ष्य की...
जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की अपेक्षा के अनुरूप समस्त विभागीय लक्ष्य समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के लिए सजग होकर पूर्ण किए जाने चाहिए। यदि नियमित समीक्षा कर कार्य योजना के अनुसार प्रगति करेंगे तो शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राजकीय कार्य के कोताही स्वीकार्य है वांछित लक्ष्य के प्रति असंवेदनशील के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। आबकारी आयुक्त विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय समीक्षा वीसी में प्रदेश के समस्त जिलों में राजस्व, बंदोबस्त, बकाया वसूली, निरोधात्मक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों को किया निर्देशित
आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश में 11 कलस्टर में बंदोबस्त से शेष रही 14 मदिरा दुकानों से संबंधित जिलों बारां, बीकानेर, जयपुर शहर, जैसलमेर, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर एवं सिरोही जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया की आगामी 7 अगस्त को होनी वाली नीलामी प्रक्रिया में शेष दुकानों का बंदोबस्त सुनिश्चित करें। दुकानों की शत-प्रतिशत नीलामी से संबंधित जिलों को राजस्व लक्ष्य की पूर्ति में सहायता मिलेगी।
संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय
आबकारी आयुक्त ने कहा कि राजस्व अर्जन विभाग की प्राथमिकता है इसमें कोताही होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। वीसी में जुलाई माह में राजस्व अर्जन में अपेक्षा के अनुरूप वृद्धि नही कर पाने वाले जिलों धौलपुर, टोंक, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, दौसा, प्रतापगढ़, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, बांसवाड़ा, करौली एवं पाली को लक्ष्य के अनुरूप योजना बनाकर कार्य हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में विभिन्न जिलों में मदिरा उठाव के संबंध में भी विस्तृत चर्चा करते हुए कम उठाव से संबंधित जिलों में निरोधात्मक गतिविधियों में वृद्धि के साथ प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई
वीसी में आबकारी आयुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार बकाया वसूली के संबंध में गंभीर है जिसके अनुरूप समस्त जिलों में बकाया वसूली के लक्ष्य पूर्ण किए जाने चाहिए। जिन जिलों में लक्ष्य के अनुरूप कार्य नही होगा वहां संबंधित डीईओ, सीआई एवं पीओ की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बकाया वसूली के लिए नियमानुसार सम्पत्ति अटैच व कुर्की के संबंध में विभिन्न जिलों के प्रगति रिपोर्ट लेते हुए निर्देश प्रदान किए।
मुखबिर तंत्र को किया जाएगा सुदृढ़
आबकारी आयुक्त ने प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई मे वृद्धि के साथ ठोस एवं बड़ी कार्यवाहियों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि निरोधात्मक कार्रवाई में वृद्धि के लिए मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कार्रवाई करें।
जिलेवार लक्ष्य व प्रगति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत
वीसी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिलेवार लक्ष्य व प्रगति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन प्रभा गौतम, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित प्रदेश के समस्त जोन के अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त ईपीएफ, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी मौजूद रहे।