Edited By Anil Jangid, Updated: 07 Aug, 2026 03:13 PM

जयपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 में चयनित एवं राजस्व मंडल को आवंटित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 10 अगस्त को राजस्व मंडल, अजमेर में किया जाएगा।
जयपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 में चयनित एवं राजस्व मंडल को आवंटित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 10 अगस्त को राजस्व मंडल, अजमेर में किया जाएगा।
कुल 82 अभ्यर्थियों को दी गई सूचना
अतिरिक्त निबंधक (प्रशासन) कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए कुल 82 अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत डाक तथा राजस्व मंडल की वेबसाइट के माध्यम से सूचना उपलब्ध करा दी गई है। जारी सूची के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर राजस्व मंडल, अजमेर में उपस्थित होकर परिशिष्ट ‘अ’ एवं ‘ब’ के अनुसार अपने समस्त मूल दस्तावेज, उनकी प्रतिलिपि तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्तर से जारी स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
सत्यापन के बाद ही नियुक्ति आदेश जारी
उन्होंने बताया कि सभी दस्तावेजों के सफल परीक्षण एवं सत्यापन के उपरांत ही नियमानुसार नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी मंडल के वेबसाइट लिंक https://landrevenue.rajasthan.gov.in/content/landrevenuenew/en/board-of-revenue-for-raj-dep.html# पर प्राप्त कर सकते हैं।