राजस्थान बजट 2026: बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन की घोषणा, ग्रामदानी किसानों को मिलेंगे खातेदारी अधिकार

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 11 Feb, 2026 06:58 PM

rajasthan budget 2026 banswara flying training organisation gramdani land rights

राजस्थान सरकार ने अपने हालिया बजट में ‘सौ दीपों के शहर’ बांसवाड़ा को बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट भाषण में बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) खोलने की घोषणा की। इस फैसले के बाद जिले के युवाओं और स्थानीय निवासियों...

बांसवाड़ा | राजस्थान सरकार ने अपने हालिया बजट में ‘सौ दीपों के शहर’ बांसवाड़ा को बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट भाषण में बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) खोलने की घोषणा की। इस फैसले के बाद जिले के युवाओं और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

पायलट बनने का सपना अब यहीं होगा पूरा

अब वागड़ क्षेत्र के युवाओं को कमर्शियल पायलट बनने की ट्रेनिंग के लिए जयपुर या विदेश नहीं जाना पड़ेगा। बांसवाड़ा में ही आधुनिक फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित होगा, जिससे स्थानीय हवाई पट्टी का विस्तार और अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं का विकास होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि बांसवाड़ा का साफ मौसम और भौगोलिक स्थिति उड़ान प्रशिक्षण के लिए अनुकूल है, जिससे यह केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है।

ग्रामदानी किसानों को खातेदारी अधिकार

बजट में एक और ऐतिहासिक घोषणा करते हुए सरकार ने टीएसपी क्षेत्र के ग्रामदानी गांवों के किसानों को खातेदारी अधिकार देने का फैसला किया है। अब तक इन किसानों के पास भूमि का पूर्ण अधिकार नहीं था, जिससे उन्हें बैंक लोन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती थी।

यह निर्णय आदिवासी बहुल क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा।

बांसवाड़ा के लिए प्रमुख घोषणाएं

कृषि एवं सिंचाई

  • बागीदौरा में नई कृषि उपज मंडी

  • आम के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

  • अनास नदी परियोजना से सिंचाई विस्तार

  • छोटी सरवन और आम्बापुरा के नॉन-कमांड क्षेत्रों के लिए डीपीआर

 सड़क एवं परिवहन

  • सलूम्बर-बांसवाड़ा (SH-32) के 93 किमी का 744 करोड़ से सुदृढ़ीकरण

  • आंजना से गलिया कोट पुल तक 10 किमी सड़क

  • थापड़ा से बोराखान्दी वाया दलपुरा पाटीया तक 6 किमी सड़क

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

  • शेरगढ़ PHC को CHC में अपग्रेड

  • तलवाड़ा आयुर्वेद चिकित्सालय को ब्लॉक स्तर पर उन्नयन

  • जिला अस्पतालों में CCTV और सुविधाओं का विस्तार

खेल एवं शिक्षा

  • छींच (गांगड़तलाई) और गढ़ी-परतापुर में नए खेल स्टेडियम

  • बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर

  • मेधावी छात्रों को 20 हजार तक ई-वाउचर

  • 40 लाख विद्यार्थियों को फ्री यूनिफॉर्म

सामाजिक एवं आर्थिक विकास

  • लघु वन उपज प्रोसेसिंग सेंटर

  • महिला शक्ति पोल्ट्री क्लस्टर

  • जनजातीय छात्रावासों का निर्माण व सुधार

  • पालोदा में विद्युत विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय

  • भड़केश्वर में पर्यटन विकास

राज्य स्तर की बड़ी घोषणाएं

  • जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की भर्ती

  • हर घर जल योजना से 6500 गांव जुड़ेंगे

  • 1800 करोड़ से नई सड़कें और ब्रिज

  • 15 नए रेलवे ओवरब्रिज/अंडरब्रिज

  • 600 नए ट्यूबवेल

  • हाईवे पर 2 हजार कैमरे

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा

  • ‘राज सुरक्षा योजना’ के तहत गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज

  • ‘राज ममता’ प्रोग्राम से मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

  • बिना दस्तावेज मरीजों को भी फ्री इलाज

  • ‘मोक्षवाहिनी योजना’ से पार्थिव देह घर तक निःशुल्क पहुंचाने की सुविधा

  • हर पंचायत में आरोग्य शिविर

क्यों खास है यह बजट?

अब तक राजस्थान में जयपुर और किशनगढ़ जैसे सीमित शहरों में ही एविएशन ट्रेनिंग सुविधाएं थीं, लेकिन बांसवाड़ा जैसे जनजातीय बहुल जिले में FTO की स्थापना क्षेत्र को ‘एविएशन मैप’ पर नई पहचान देगी।

यह बजट न केवल बांसवाड़ा के बुनियादी ढांचे और रोजगार को मजबूती देगा, बल्कि आदिवासी क्षेत्र के युवाओं को नए सपने और अवसर भी देगा।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!