जयपुर में वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा

Edited By PTI News Agency, Updated: 05 Jul, 2022 10:30 PM

pti story

जयपुर, पांच जुलाई (भाषा) राजस्थान प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों को 10 जुलाई को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा । आयोजकों ने इसकी जानकारी दी ।

जयपुर, पांच जुलाई (भाषा) राजस्थान प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों को 10 जुलाई को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा । आयोजकों ने इसकी जानकारी दी ।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन राठौड़ शामिल होंगे।

स्थानीय दैनिक 'महानगर टाइम्स' के संपादक गोपाल शर्मा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र और समाज के लिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चंद्र छाबड़ा को पत्रकारिता के लिए महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह वरिष्ठ पत्रकार विजय भंडारी को पत्रकारिता के लिए लोकमान्य तिलक पुरस्कार, वरिष्ठ पत्रकार सीताराम झालानी को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार व दिवंगत श्याम आचार्य को मरणोपरांत बाबूराव विष्णु पराडकर पुरस्कार दिया जाएगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!