Edited By PTI News Agency, Updated: 28 Feb, 2023 07:55 PM

जयपुर, 28 फरवरी (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व में दो शावकों को देखा गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
जयपुर, 28 फरवरी (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व में दो शावकों को देखा गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सरिस्का के अकबरपुर रेंज के डाबली-सुकोला इलाके में सोमवार को शावकों को बाघिन एसटी-14 के साथ देखा गया, उनकी उम्र करीब दो माह है।
उन्होंने बताया कि उनकी आवाजाही सामान्य है।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सरिस्का में शावकों सहित बाघ-बाघिन की संख्या 25 से बढ़कर 27 हो गई है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।