अखिल भारतीय महाकवि माघ महोत्सव चार फरवरी से

Edited By PTI News Agency, Updated: 31 Jan, 2023 07:14 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 31 जनवरी (भाषा) आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजस्थान संस्कृत अकादमी की ओर से इस बार भी प्रदेश में महाकवि माघ महोत्सव का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

जयपुर, 31 जनवरी (भाषा) आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजस्थान संस्कृत अकादमी की ओर से इस बार भी प्रदेश में महाकवि माघ महोत्सव का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

अकादमी की अध्यक्ष डॉ. सरोज कोचर ने बताया कि माघ महोत्सव का आयोजन इस बार चार फरवरी से एक मार्च तक ‘हाई ब्रीड मोड’ (ऑफ लाइन और ऑनलाइन) पर किया जाएगा।

कोचर ने बताया कि इसका आयोजन कला, साहित्य और संस्कृति विभाग के सहयोग से किया जा रहा है और इसकी गतिविधियां जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस एक महीने के इस वृहद आयोजन की शुरुआत चार फरवरी को महाकवि माघ की जन्मस्थली जालौर से की जाएगी और इस दिन यहां स्थित महाकवि माघ पैनोरमा परिसर में ‘विश्व कल्याणार्थ मेधा वृद्धि यज्ञ’ आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने यहां एक बयान में बताया कि इसी दिन यहां योगा और संस्कृत साहित्य आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन भी किए जाएंगे। अगले दिन पांच फरवरी को पैनोरमा परिसर में ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा संस्कृत सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं पर आधारित कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस दौरान उदयपुर में दो दिवसयी राष्ट्रीय संगोष्ठी, जसवंतगढ़ में वेदपाठ प्रतियोगिता, जोधपुर में संस्कृत भाषा उच्चारण प्रतियोगिता, बीकानेर में वेद और महिलाएं विषय पर आधारित राष्ट्रीय वेद सम्मेलन के आयोजन प्रमुख होंगे।

उन्होंने बताया कि समारोह के तहत जयपुर के जैम सिनेमा में रिफ फिल्म क्लब के सहयोग से 18 और 19 फरवरी को राष्ट्रीय संस्कृत फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।

कोचर ने बताया कि 12 फरवरी को जयपुर में दूरदर्शन केन्द्र में रामायण महाभारत आधारित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं संस्कृत प्रश्नोत्तरी का आयोजन आमंत्रित श्रोताओं के समक्ष किया जाएगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!