Edited By PTI News Agency, Updated: 24 Sep, 2022 11:36 PM
जयपुर, 24 सितंबर (भाषा) कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक कल यानी रविवार को शाम सात बजे यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर होगी। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जयपुर, 24 सितंबर (भाषा) कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक कल यानी रविवार को शाम सात बजे यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर होगी। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एसआईसीसी) के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए प्रभारी महासचिव अजय माकन के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस विधायक दल की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले 20 सितंबर को बैठक हुई थी।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।