Edited By PTI News Agency, Updated: 10 Aug, 2022 09:24 PM
जयपुर, 10 अगस्त (भाषा) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में बुधवार को आमेर विधानसभा क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर तिरंगा रैली निकाली गई।
जयपुर, 10 अगस्त (भाषा) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में बुधवार को आमेर विधानसभा क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर तिरंगा रैली निकाली गई।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने तिरंगा रैली को रवाना किया। राष्ट्रीय झंडा लिये हजारों पार्टी कार्यताओं और समर्थकों ने बाइक रैली में भाग लिया।
रैली का चंदवाजी, अचरोल, बिलोंची, दौलतपुरा, टोड़ी मोड, रामपुरा टोल, जाहोता, जालसू, बल्लूपुरा व रायथल सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि तिरंगा यात्रा में युवामोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भढ़ाना, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा और अन्य कई नेता उपस्थित रहेl पूनियां आमेर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।