कन्हैयालाल हत्याकांड के एक और आरोपी को एनआईए की हिरासत में भेजा

Edited By PTI News Agency, Updated: 05 Jul, 2022 03:01 PM

pti rajasthan story

जयपुर, पांच जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड में गिरफ्तार एक और आरोपी को मंगलवार को यहां विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 12 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

जयपुर, पांच जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड में गिरफ्तार एक और आरोपी को मंगलवार को यहां विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 12 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

एनआईए की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी मोहम्मद मोहसिन को यहां विशेष अदालत में पेश किया। विशेष लोक अभियोजक टीपी शर्मा ने बताया कि मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने मोहम्मद मोहसिन को 12 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया।
सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद मोहसिन को कन्हैया की दुकान की रेकी करने और साजिश रचने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

उल्लेखनीय है किस इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को घटना के कुछ घंटे बाद ही पिछले मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
दो अन्य आरोपियों, मोहसिन और आसिफ, को कन्हैया की दुकान की रेकी करने और साजिश के आरोप में पिछले बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार किया गया था। ये चारों 12 जुलाई तक के लिए एनआईए की हिरासत में हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!