राजस्थान: चोर गिरोह से 40 लाख रुपये मूल्य की महंगी 32 बाइक बरामद

Edited By PTI News Agency, Updated: 25 Jun, 2022 09:30 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 25 जून (भाषा) राजस्थान में नागौर जिले के लाडनूं थानाक्षेत्र में पुलिस ने अंतर -राज्यीय दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चुरायी गयी महंगे मॉडल की 32 मोटरसाइकिलें एवं स्कूटी बरामद की...

जयपुर, 25 जून (भाषा) राजस्थान में नागौर जिले के लाडनूं थानाक्षेत्र में पुलिस ने अंतर -राज्यीय दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चुरायी गयी महंगे मॉडल की 32 मोटरसाइकिलें एवं स्कूटी बरामद की हैं ।

नागौर के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजस्थान और गुजरात से वाहन चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे।जोशी के अनुसार ये लोग साथ ही मैकेनिक की दुकान एवं कबाड़ियों से भी वाहन के पार्ट्स की अदला बदली किया करते है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस मामले में लाडनूं अरशद (20), समीर (20) एवं नईम (24) को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि उन्हें पूरा याद भी नहीं है कि उन्होंने कितनी गाड़ियां चुरायीं और किस-किस जगह पर ऐसी वारदातें की हैं।
जोशी ने कहा कि आरोपियों ने राजस्थान के नागौर, सीकर एवं चूरू शहरों तथा गुजरात के अनेक जिलों से वाहन चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!