राज्यपाल ने एस एस शिंदे को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई

Edited By PTI News Agency, Updated: 21 Jun, 2022 04:52 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 21 जून (भाषा) राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को न्यायाधीश संभाजी शिवाजी शिंदे को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।

जयपुर, 21 जून (भाषा) राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को न्यायाधीश संभाजी शिवाजी शिंदे को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

मुंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहे शिंदे को रविवार को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा शपथ दिलाये जाने से पूर्व मंगलवार प्रातः राजस्थान उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश शिंदे संभाजी शिवाजी ने उनसे मुलाकात की।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!