बाड़मेर: बुजुर्ग ने दो बेटियों के साथ आत्महत्या की

Edited By PTI News Agency, Updated: 17 Jun, 2022 05:36 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 17 जून (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक बुजुर्ग ने अपनी दो बेटियों के साथ कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग एवं उसकी बेटियों ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया।

सहायक उपनिरीक्षक हनुमानाराम ने बताया कि सिणधरी थाना क्षेत्र के सणपा गांव में बेटी को ससुराल भेजने पर हुए पारिवारिक विवाद के बाद शंकरा राम (55) ने अपनी विवाहित बेटी सुआ (30) और दूसरी बेटी धुड़ी (15) के साथ एक खेत में पेड़ से फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि सुआ को ससुराल भेजने को लेकर बीती रात परिवार में झगड़ा हुआ था, उसके बाद पिता ने अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!