रणथंभौर अभयारण्य में बाघ मृत मिला

Edited By PTI News Agency, Updated: 05 Jun, 2022 09:43 PM

pti rajasthan story

जयपुर, पांच जून (भाषा) राजस्थान के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में रविवार को 16 वर्षीय बाघ (टी-34) मृत मिला। अभयारण्य क्षेत्र के निदेशक सेदु राम यादव ने कहा कि बाघ का शव 150 फुट गहरी घाटी में मिला था।

जयपुर, पांच जून (भाषा) राजस्थान के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में रविवार को 16 वर्षीय बाघ (टी-34) मृत मिला। अभयारण्य क्षेत्र के निदेशक सेदु राम यादव ने कहा कि बाघ का शव 150 फुट गहरी घाटी में मिला था।
पशु चिकित्सकों ने वन और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इसका पोस्टमार्टम किया।

उन्होंने कहा कि चोट के निशान क्षेत्रीय लड़ाई का संकेत नहीं देते हैं। बाघ की मौत स्वाभाविक दिखती है।

इस अभयारण्य में 11 वर्षीय बाघिन टी-61 के मृत पाए जाने को एक महीना भी नहीं बीता है कि अब टी-34 की मौत हो गई है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!