राजस्थान में मंगलवार को तीन घंटें पेट्रोल पंप बंद रहेंगे

Edited By PTI News Agency, Updated: 30 May, 2022 09:20 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 30 मई (भाषा) राजस्थान में पेट्रोल डीलर्स के विरोध के चलते राज्यभर में मंगलवार को पेट्रोल पंप तीन घंटें के लिये बंद रहेंगे। डीलर्स एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी ।

जयपुर, 30 मई (भाषा) राजस्थान में पेट्रोल डीलर्स के विरोध के चलते राज्यभर में मंगलवार को पेट्रोल पंप तीन घंटें के लिये बंद रहेंगे। डीलर्स एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी ।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोशिएशन (आरपीडीए) के आह्वान पर राज्यभर के लगभग 6700 पेट्रोल पंप रात 8 बजे से रात 11 बजे तक बंद रहेंगे और इस दौरान कोई भी डीलर डिपो से ईंधन नहीं खरीदेगा।

आरपीडीए के अध्यक्ष सुनीत बगई ने एक बयान में बताया कि यदि पेट्रोल पंप डीलर्स की मांगों को नहीं माना गया तो एसोसिएशन की बैठक के बाद राष्ट्रीय स्तर पर बंद करने का आह्वान किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप डीलर्स की मांगों में तुरंत डीलर्स मार्जिन को बढाने, राज्य के सभी जिलों में ईंधन की कीमत एक समान होने और उत्पाद शुल्क में कमी पूर्व में तय की गई कीमत नीति के अनुरूप की जाये शामिल है।
बगई ने कहा कि.पडौसी राज्यों में ईंधन की कीमत राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से बहुत कम है जिसके कारण अधिकांश पंप बंद होने के कगार पर है।

उन्होंने कहा कि पडौसी राज्यों में राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के मुकाबले ईंधन पांच रूपये से 10 रूपये सस्ता है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!