हेड कांस्टेबल नीम के पेड़ से लटका पाया गया

Edited By PTI News Agency, Updated: 27 May, 2022 05:51 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 27 मई (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले के उद्योग नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल शुक्रवार सुबह एक एनईबी थाना क्षेत्र में नीम के पेड़ से लटका पाया गया।

जयपुर, 27 मई (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले के उद्योग नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल शुक्रवार सुबह एक एनईबी थाना क्षेत्र में नीम के पेड़ से लटका पाया गया।

एनईबी थानाधिकारी राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल ध्रुव सिंह जाट (44) घर से तीन -चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक नीम के पेड़ से लटका पाया गया। वर्मा ने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों से पूछताछ से पता चला कि मृतक बृहस्पतिवार शाम को सरकारी काम से जयपुर जाने की बात कहकर घर से गया था। उन्होंने कहा कि परिजनों ने किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मृग दर्ज की गई हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!