राज्यपाल मिश्र ने माउंट आबू में आंतरिक सुरक्षा अकादमी का दौरा किया

Edited By PTI News Agency, Updated: 25 May, 2022 02:01 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 25 मई (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को सुबह माउंट आबू स्थित आंतरिक सुरक्षा अकादमी का दौरा किया। उन्होंने अकादमी के अधिकारियों से यहां की कार्यप्रणाली के बारे में चर्चा की ।

जयपुर, 25 मई (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को सुबह माउंट आबू स्थित आंतरिक सुरक्षा अकादमी का दौरा किया। उन्होंने अकादमी के अधिकारियों से यहां की कार्यप्रणाली के बारे में चर्चा की ।

राज्यपाल ने अकादमी में चल रहे आंतरिक सुरक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आंतरिक सुरक्षा की वर्तमान चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय अनुरूप बनाए जाने की आवश्यकता जताई ।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के महानिरीक्षक और आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निदेशक एम.एस. शेखावत ने राज्यपाल मिश्र को स्मृति चिन्ह एवं 'इंडिया फर्स्ट' पुस्तक की प्रति भेंट कर उनका स्वागत किया। कमाण्डेण्ट प्रेमचंद ने आंतरिक सुरक्षा अकादमी की स्थापना, उद्देश्य एवं गतिविधियों के बारे में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी ।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!