बाल सुधार गृह में एक युवक की अन्य साथियों ने हत्या कर दी

Edited By PTI News Agency, Updated: 18 May, 2022 08:59 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 18 मई (भाषा) जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र स्थित एक बाल सुधार गृह में रह रहे 19 वर्षीय युवक की मंगलवार देर रात सुधार गृह में रह रहे अन्य साथियों ने हमला कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थानाधिकारी गयासुद्दीन ने बताया कि बीती रात बाल सुधार गृह में सो रहे सोनू (19) पर अन्य साथियों ने किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या में कितने आरोपी शामिल थे। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने घटना के बाद बाल सुधार गृह का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि मृतक सोनू व्यस्क था उसके बावजूद उसे जेल में स्थानांतरित नहीं किया गया।
बेनीवाल ने कहा कि बाल सुधार गृह में रह रहे मृतक के साथियों ने बताया कि सोनू उन्हें पीटा करता था और यही मुख्यकारण था जिसकी वजह से उन्होंने बीती रात उसकी हत्या की है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!