राजस्थान में अधिकतम तापमान में गिरावट जारी, गर्मी से राहत

Edited By PTI News Agency, Updated: 17 May, 2022 11:36 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 17 मई (भाषा) राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट होने और लू का प्रकोप समाप्त होने से प्रदेशवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिली है।

जयपुर, 17 मई (भाषा) राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट होने और लू का प्रकोप समाप्त होने से प्रदेशवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को श्रीगंगानगर 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। धौलपुर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 44 डिग्री, पिलानी में 43.9 डिग्री, सवाईमाधोपुर में 43.5 डिग्री, अलवर में 43.3 डिग्री, कोटा में 42.8 डिग्री, जैसलमेर में 42.6 डिग्री, अलवर-बीकानेर–बूंदी में 42.5-42.5 डिग्री सेल्सियस और अन्य स्थानों पर 42 से 38.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार रात का तापमान 30.9 से 24.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी आगामी 24 घंटों के दौरान बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर जिलों में लू के चलने की आशंका जताई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!