बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या

Edited By PTI News Agency, Updated: 13 May, 2022 06:08 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 13 मई (भाषा) जयपुर के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बुजुर्ग महिला की कथित रूप से गला रेत कर हत्या कर दी गई।

जयपुर, 13 मई (भाषा) जयपुर के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बुजुर्ग महिला की कथित रूप से गला रेत कर हत्या कर दी गई।

पुलिस जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बडोदिया बस्ती में शारदा जैन (67) की बृहस्पतिवार रात को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हमलावर ने महिला की हत्या के बाद मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।

उन्होंने बताया कि महिला के शुक्रवार सुबह नहीं उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस और रिश्तेदारों को सूचित किया। पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तो महिला खून से लथपथ मृत पायी गईं।

उन्होंने बताया कि शारदा जैन घर में अकेली रहती थीं। उनके पति का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। शारदा के पांच शादीशुदा बेटियां है।

उन्होंने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी को और मृतका के मोबाइल को खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!