राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री गहलोत ने बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

Edited By PTI News Agency, Updated: 17 Jan, 2022 09:20 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 17 जनवरी (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राज्य के अनेक नेताओं ने महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जयपुर, 17 जनवरी (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राज्य के अनेक नेताओं ने महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति के वह ऐसे विरल नर्तक थे जिन्होंने कथक को महानता की नई ऊंचाइयां प्रदान करते हुये नृत्य की भारतीय दृष्टि को सुदूर देशों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उनका निधन नृत्य के एक युग का अवसान है।

उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों एवं देश-विदेश के उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा कि बिरजू महाराज ने पारंपरिक भारतीय नृत्य शैली कथक को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अतुलनीय योगदान दिया और उनका निधन कला जगत के एक युग का अंत है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!