प्रेमी ने चलती ट्रेन से कूद कर आत्महत्या की

Edited By PTI News Agency, Updated: 12 Jan, 2022 10:38 AM

pti rajasthan story

जयपुर, 11 जनवरी (भाषा) गुड़गांव से सवाईमाधोपुर की ओर आ रही एक ट्रेन में सवार करौली जिला निवासी 24 वर्षीय युवक ने सोमवार रात को चलती ट्रेन से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

जयपुर, 11 जनवरी (भाषा) गुड़गांव से सवाईमाधोपुर की ओर आ रही एक ट्रेन में सवार करौली जिला निवासी 24 वर्षीय युवक ने सोमवार रात को चलती ट्रेन से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि हरीश बैरवा का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती 16 नवंबर से लापता थी, उसके परिजनों ने गंगापुर सिटी सदर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार युवती के गुड़गांव में होने के बारे में पता चलने पर एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल उसे वापस लाने के लिये गुडगांव गये थे।
गंगापुर सिटी सदर थानाधिकारी राजकुमार मीणा ने मंगलवार को बताया कि ‘‘युवती वापस घर आने को तैयार हो गई थी। सोमवार शाम को पुलिस दल उसे गुड़गांव से गंगापुर शहर लाने के लिये एक ट्रेन में सवार थे। हरीश बैरवा भी उसी ट्रेन में सवार हो गया था और उसने प्रेमिका को उसके पक्ष में बयान देने के लिये राजी कर लिया था। वह भी उसी कोच में सवार था। सोमवार रात को गंगापुर शहर आने से पहले उसने अचानक चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।’’ उन्होंने बताया कि घटना सवाईमाधोपुर सर्किल के गंगापुर शहर के वजीरपुर थाने के पास हुई।
बैरवा करौली जिले के गारमोरा का रहने वाला है। शव को परिजन को नहीं सौंपा गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!