गन्ने के खरीद मूल्य में 50 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी को मंजूरी

Edited By PTI News Agency, Updated: 11 Jan, 2022 03:52 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 10 जनवरी (भाषा) राजस्थान सरकार ने गंगानगर शुगर मिल द्वारा गन्ने के खरीद मूल्य में 50 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

जयपुर, 10 जनवरी (भाषा) राजस्थान सरकार ने गंगानगर शुगर मिल द्वारा गन्ने के खरीद मूल्य में 50 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गन्ना उत्पादक किसानों के हित में पिराई सत्र 2021-22 के लिए राजस्थान राज्य गंगानगर शुगर मिल द्वारा गन्ने के खरीद मूल्य में 50 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

इससे गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों द्वारा गन्ने की खरीद दर में वृद्धि करने की मांग की जा रही थी।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद गंगानगर शुगर मिल द्वारा अब अच्छे किस्म के गन्ने की खरीद 360 रूपए प्रति क्विंटल, मध्यम श्रेणी के गन्ने की 350 रूपए प्रति क्विंटल तथा पिछड़े किस्म के गन्ने की 345 रूपए प्रति क्विंटल दर से खरीद की जाएगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!