गहलोत का बयान उनका अभिमान और दंभ दिखता है : पूनियां

Edited By PTI News Agency, Updated: 04 Oct, 2021 12:13 AM

pti rajasthan story

जयपुर, तीन अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शनिवार को दिये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे उनका अभिमान और दंभ दिखता है।

जयपुर, तीन अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शनिवार को दिये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे उनका अभिमान और दंभ दिखता है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को भरोसा जताया था कि उनके नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और अगली बार भी राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

पूनियां ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘अशोक गहलोत के नेतृत्व में एक बार कांग्रेस की 56 सीटें आई थी, फिर 21 सीटें आई और इस बार कांग्रेस की टेंपो लायक सवारी भी नहीं बचेंगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले ढाई साल में कांग्रेस की राजस्थान में जो दुर्गति हुई है... राज्य में कांग्रेस अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है... व्यवहार से और विचार से नकार दी गई है। इसलिये 2023 के बाद का भविष्य है कांग्रेस के लिए अंधकार मय है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अशोक गहलोत के लिये कामना करूंगा कि वह 100 साल जीयें और स्वस्थ्य रहें.. वह ठीक ही कह रहे हैं कि वह स्वस्थ्य हो गये हैं, पर उनके रहते यह बात साबित हो गई कि कांग्रेस बीमार हो जायेगी। इसलिये हमारे लिये भी सुरक्षित है कि अशोक गहलोत नेता के रूप में रहें, चेहरा वह रहें तो हमें थोड़ा जोर कम आयेगा।’’
गहलोत ने शनिवार को प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा था, ‘‘निश्चिंत रहें, यह सरकार (कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य सरकार) पूरे पांच साल चलेगी और अगली बार भी राज्य में कांग्रेस की ही सरकार आएगी।’’
उन्होंने स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की ओर इशारा करते हुए कहा था, ‘‘यह सरकार पांच साल चलेगी ही नहीं चलेगी अगली बार सरकार फिर बनेगी। और धारीवाल को मैं वापस इसी मंत्रालय का मंत्री बनाउंगा।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!