राजस्थान में अधिकांश विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं : चौधरी

Edited By PTI News Agency, Updated: 27 Sep, 2021 11:25 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 27 सितंबर (भाषा) राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को राज्य में पंजाब की तरह नेतृत्व परिवर्तन की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि अधिकांश विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं।

जयपुर, 27 सितंबर (भाषा) राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को राज्य में पंजाब की तरह नेतृत्व परिवर्तन की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि अधिकांश विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं।

चौधरी को अजय माकन के साथ पंजाब कांग्रेस में संकट से निपटने के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजस्थान के 100 से ज्यादा विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं। इसलिये किसी भी तरह से दोनों के (राज्यों) के बीच कोई संबंध नहीं हो सकता है।’’ उन्होंने कहा कि राजस्थान में कोई खेमा नहीं दिखता हालांकि नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं।

चौधरी ने कहा कि पंजाब में उनकी भूमिका समित थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में बदलाव लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह लोकतांत्रिक तरीके से हुआ। पंजाब के विधायक नेतृत्व में बदलाव चाहते थे, पार्टी आलाकमान ने इसकी अनुमति दी और कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया।’’
कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी का नेतृत्व मजबूत रहा है और रहेगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की नयी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हालिया बैठकों पर उन्होंने कहा कि पायलट कांग्रेस परिवार के सदस्य हैं और उनका राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से मिलना स्वाभाविक है।

राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!