नागौर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या

Edited By PTI News Agency, Updated: 22 Sep, 2021 10:22 AM

pti rajasthan story

जयपुर, 21 सितंबर (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में सात साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता का पड़ोसी था जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

जयपुर, 21 सितंबर (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में सात साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता का पड़ोसी था जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

पादु कल्ला के थानाधिकारी अशोक बिशु ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। आरोपी दिनेश जाट (20) बच्ची को उसके घर से अगवा का सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बिशु ने कहा कि आरेापी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।

नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांगी है।

बेनीवाल ने ट्वीट किया,‘‘मेड़ता विधायक इंदिरा बावरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास किया है। मामले की गहनता से तफ्तीश करने एवं आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए गये हैं, यदि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें भी गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए।'

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!