चानू पर पूरे देश को गर्व है: राज्यपाल मिश्र

Edited By PTI News Agency, Updated: 24 Jul, 2021 03:24 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 24 जुलाई (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीराबाई चानू को तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। मिश्र ने कहा कि चानू पर पूरे देश को गर्व है।

जयपुर, 24 जुलाई (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीराबाई चानू को तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। मिश्र ने कहा कि चानू पर पूरे देश को गर्व है।
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि चानू ने पहले ही दिन पदक जीतकर अपने खेल से देश का मान बढ़ाया है और पूरे देश को उन पर गर्व है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर मीराबाई चानू को बधाई दी और कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी चानू के रजत पदक जीतने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
चानू ने तोक्यो में चल रहे ओलंपिक में भारत के भारोत्तोलन पदक के 21 साल के इंतजार को खत्म करते हुए महिलाओं के 49 किलोवर्ग में 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) वजन उठाकर दूसरा स्थान पाया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!