पिछड़े इलाकों में शिक्षा से वंचितों को मिले उच्च शिक्षा के अधिक अवसर: मिश्र

Edited By PTI News Agency, Updated: 23 Jul, 2021 07:14 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 23 जुलाई (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने ग्रामीण तथा पिछड़े इलाकों में शिक्षा से वंचितों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये दूरस्थ शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया है।

जयपुर, 23 जुलाई (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने ग्रामीण तथा पिछड़े इलाकों में शिक्षा से वंचितों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये दूरस्थ शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया है।

मिश्र ने इंटरनेट की दुनिया में नित नए आ रहे परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालयों को गुणवत्ता की उच्च शिक्षा ऑनलाइन प्रदान करने के विशेष प्रयास करने पर जोर दिया है।

उन्होंने शुक्रवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के 35 वें स्थापना दिवस समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि छोटे-बड़े उद्योगों को कार्यकुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाले और किसानों को तकनीकी रूप से उन्नत करने के अंतर्गत ‘लैब-टू-लैंड‘ जैसे पाठ्यक्रमों का खुला विश्वविद्यालय क्रियान्वयन करें ।

उन्होंने कहा कि मुक्त शिक्षा प्रणाली में ऎसे पाठ्यक्रमों पर जोर दिया जाए जिनका अधिकाधिक लाभ समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य को मिल सके।

उन्होंने कोरोना महामारी के इस विकट दौर में घर बैठे शिक्षा से संबंधित आ रही चुनौतियां का समग्र रूप में आकलन कर ऎसी शिक्षण व्यवस्था को भी भविष्य में अपने पर जोर दिया जो अधिक व्यावहारिक और रूचिप्रद हो।
राज्यपाल ने इससे पहले विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परीक्षा भवन के प्रथम तल का लोकार्पण किया। उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का भी वाचन करवाया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!