दौसा प्रिंस हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 2020 का CCTV मिला, GPR मशीन ने जमीन के नीचे दिए संदिग्ध संकेत

Edited By Afjal Khan, Updated: 27 Feb, 2026 12:55 PM

prince murder case dausa cctv gpr update

राजस्थान के दौसा में छह साल पुराने चर्चित प्रिंस उर्फ टिल्लू हत्याकांड में जांच ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पुलिस टीम को वर्ष 2020 का एक अहम सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसे केस की दिशा बदलने वाला सबूत माना जा रहा है।

राजस्थान के दौसा में छह साल पुराने चर्चित प्रिंस उर्फ टिल्लू हत्याकांड में जांच ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पुलिस टीम को वर्ष 2020 का एक अहम सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसे केस की दिशा बदलने वाला सबूत माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह फुटेज उस दौरान का है जब इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण से पहले सर्वे का काम चल रहा था। जांच अधिकारियों का मानना है कि इस वीडियो के जरिए घटनास्थल की सटीक पहचान और उस समय के भौगोलिक हालात को समझने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

GPR मशीन ने बढ़ाई उम्मीद

शव की तलाश के लिए जयपुर से मंगवाई गई ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) मशीन ने प्राथमिक स्कैनिंग के दौरान जमीन के भीतर कुछ असामान्य संकेत दर्ज किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चिन्हित जगहों पर मिट्टी की परतों में बदलाव, कंक्रीट के नीचे खाली स्थान (गैप) और कुछ संभावित अवशेषों के संकेत मिले हैं।

इन लोकेशनों को पुलिस ने मार्क कर लिया है और अब यहां वैज्ञानिक तरीके से खुदाई की तैयारी की जा रही है।

तय हुए खुदाई के प्वाइंट

जांच एजेंसियां इस मामले को बेहद सतर्कता से आगे बढ़ा रही हैं। छह साल पुराने इस कथित ‘दृश्यम स्टाइल’ हत्याकांड में हर साक्ष्य सुरक्षित निकालना चुनौती माना जा रहा है। GPR द्वारा चिन्हित स्थानों पर जमीन की परतों में असामान्य संरचना दिखाई देना किसी वस्तु को दफनाए जाने की आशंका को मजबूत कर रहा है।

आरोपियों से सख्त पूछताछ जारी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पड़ोस में रहने वाले भाई-बहन से लगातार पूछताछ की जा रही है। उनके बयानों का मिलान नए CCTV फुटेज और GPR डेटा से किया जा रहा है। जांच अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के सामने आने के बाद आरोपियों के बयान में कई विरोधाभास भी सामने आ सकते हैं।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर बारीकी से जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में खुदाई की प्रक्रिया से इस बहुचर्चित मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!