Edited By Chandra Prakash, Updated: 21 Jul, 2025 07:47 PM

जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति के प्रधान सीता कुमारी भील ने बोलिया बुजर्ग गांव के 500 शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा निकाली गई उस यात्रा का हड़मतिया चौराहा हेमड़ा के पास पहुंचकर शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया।
झालावाड़, 21 जुलाई 2025 । जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति के प्रधान सीता कुमारी भील ने बोलिया बुजर्ग गांव के 500 शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा निकाली गई उस यात्रा का हड़मतिया चौराहा हेमड़ा के पास पहुंचकर शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया।
उन्होंने शिवभक्तों की श्रद्धा को नमन किया। स्वयं प्रधान ने कांवड़ियों पर पुष्प बरसाए। पुष्पवर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। प्रधान ने कहा कि जिले के विभिन्न गावों से लाखों शिवभक्त नदियों से पावन जल लेकर भगवान शिव के मंदिरों, में जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने इस यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की समान भागीदारी को सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बताया।
सम्पूर्ण गांव ने निकली कांवड़ यात्रा
हम आपको बता देते है कि पवित्र सावन महीने में भगवान भोले के प्रति आस्था और भक्ति व्यक्त करने के लिए बोलिया बुजर्ग के सम्पूर्ण गांव के शिव भक्त कठोर कांवड़ यात्रा करने का संकल्प लेकर 20किमी पैदल यात्रा पर निकल चुके हैं। यात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन के साथ झूमते गाते हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए चल रहे थे। यात्रा में महिला-पुरुष - बच्चे एवं बच्चिया भजनों की धुन पर थिरकते नजर आ रहे थे। यात्रा नकलंग महादेव मंदिर पर पहुंची, जहां पर सभी ने अभिषेक किया।
प्रधान की नन्नी बच्ची रिद्धिमा एवं भगवान सिंह नागर जीपीएस ने उपवास रखा गया. नकलंग महादेव पहुंचकर महादेव का जल अभिषेक किया गया.