करौली में ईद और नवरात्र को लेकर पुलिस-सीएलजी की बैठक, शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

Edited By Anil Jangid, Updated: 20 Mar, 2026 06:25 PM

police clg meeting in karauli for eid and navratri

करौली। आगामी ईद और नवरात्र जैसे त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से करौली शहर चौकी पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों और सीएलजी कम्युनिटी लायजन ग्रुप)के सदस्यों ने भाग...

करौली। आगामी ईद और नवरात्र जैसे त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से करौली शहर चौकी पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों और सीएलजी कम्युनिटी लायजन ग्रुप)के सदस्यों ने भाग लिया और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।

 

बैठक में डीएसपी अनुज शुभम और शहर चौकी प्रभारी एसआई वासुदेव बसवाल ने सीएलजी सदस्यों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें, ताकि त्योहारों का आनंद सभी समुदाय मिलकर ले सकें।

 

पुलिस अधिकारियों ने बैठक में मौजूद सदस्यों से किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

 

अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की भी अपील की। वहीं सीएलजी सदस्यों ने भी बैठक में अपने सुझाव रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!