बालोतरा में देश की पहली इंटीग्रेटेड रिफाइनरी का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Apr, 2026 05:40 PM

pm modi to inaugurate refinery petrochemical complex in balotra

बालोतरा: राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र में स्थित HPCL Rajasthan Refinery देश के औद्योगिक विकास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को रिफाइनरी परिसर का दौरा कर तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया और...

बालोतरा: राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र में स्थित HPCL Rajasthan Refinery देश के औद्योगिक विकास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को रिफाइनरी परिसर का दौरा कर तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया और आगामी प्रधानमंत्री दौरे को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना भारत में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस रिफाइनरी के शुरू होने से न केवल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि राजस्थान औद्योगिक विकास के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने क्रूड डिजिटेशन यूनिट और मेन कंट्रोल रूम का अवलोकन किया तथा परियोजना से जुड़े अधिकारियों से तकनीकी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर लेकर आएगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी।

 

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित जनसभा स्थल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन के लिए पेयजल, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर राजस्थान की सांस्कृतिक झलक दिखाई दे, जिससे देशभर से आने वाले आगंतुक राज्य की समृद्ध परंपरा और विरासत से परिचित हो सकें। बैठक में अधिकारियों ने तैयारियों का प्रस्तुतीकरण भी दिया और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए रूपरेखा साझा की।

 

इस अवसर पर पशुपालन मंत्री, उद्योग राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और इसे ऐतिहासिक आयोजन के रूप में सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय में कार्य कर रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!