Edited By Ishika Jain, Updated: 24 Apr, 2026 07:57 PM

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को दौसा जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली व प्रगति के लिए प्रार्थना की।

दर्शन के दौरान उन्होंने भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के दरबार में भी श्रद्धा पूर्वक मत्था टेका। मंदिर परिसर में ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सचिव एमके माथुर ने उन्हें सिद्धपीठ में चल रही धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।
पीयूष गोयल ने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी धाम में आकर उन्हें हमेशा आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि बालाजी महाराज की कृपा से देश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहेगा और सभी नागरिकों का जीवन सुखमय रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वे अक्सर अपने परिवार के साथ यहां दर्शन करने आते हैं और बालाजी के प्रति उनकी गहरी आस्था है।
मंत्री के दौरे के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सिकराय एसडीएम नवनीत कुमार और डिप्टी एसपी धर्मराज चौधरी सहित पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।