राजसमंद में फाग उत्सव की धूम, लड्डू गोपाल पर बरसाए फूल, महिलाओं ने खेली गुलाल

Edited By Anil Jangid, Updated: 04 Mar, 2026 12:57 PM

phag festival celebrated in rajsamand

राजसमंद। कांकरोली क्षेत्र में तेली समाज द्वारा फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन धोइंदा रोड स्थित समाज की वाटिका में किया गया, जहां समाज की महिला मंडल ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। आयोजन तेली समाज कांकरोली के अध्यक्ष रजनीकांत...

राजसमंद। कांकरोली क्षेत्र में तेली समाज द्वारा फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन धोइंदा रोड स्थित समाज की वाटिका में किया गया, जहां समाज की महिला मंडल ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। आयोजन तेली समाज कांकरोली के अध्यक्ष रजनीकांत साहू के सानिध्य में संपन्न हुआ।

 

फाग उत्सव के अवसर पर समाज की महिलाएं अपने-अपने घरों से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को सजाकर लेकर आईं। कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक रूप से ठाकुरजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया गया और मंगल आरती की गई। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल छा गया।

 

इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक फाग और कृष्ण भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां दीं। ढोलक और मंजीरे की थाप पर गूंजते भजनों से माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। श्रद्धालु महिलाओं ने गुलाल खेलकर और फूल-पत्तियों की वर्षा कर ठाकुरजी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

 

धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ मनोरंजन गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने रस्साकसी, कुर्सी रेस सहित कई रोचक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान आपसी सौहार्द और एकता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने ठाकुरजी की जय-जयकार की और समाज की उन्नति व सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि महिलाओं को एक मंच पर जोड़कर सामाजिक एकजुटता को भी सुदृढ़ किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!