श्रीगंगानगर में पकड़ा गया पाकिस्तानी गैंगस्टर का बदमाश, मोबाइल में पाकिस्तान नम्बरों पर की गई चैटिंग मिली, शहजाद भट्टी के लिए काम करता था

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 27 Mar, 2026 01:48 PM

pakistani gangster s henchman apprehended in sri ganganagar

श्रीगंगानगर जिले की लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लंबे समय से संपर्क में था।

श्रीगंगानगर जिले की लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लंबे समय से संपर्क में था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने शहजाद भट्टी के निर्देश पर पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबाला समेत कई महत्वपूर्ण जगहों की रेकी की और वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे।  आरोपी की पहचान आकाशदीप पुत्र पीरा सिंह (19) निवासी 12 H मोहल्ला केसरीसिंहपुर, वर्तमान निवासी चक केरा (श्रीगंगानगर) के रूप में हुई है।  

थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ ने बताया- आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का है। गांव में कुछ लोगों को पाकिस्तानी आतंकवादियों से संपर्क होने की धमकी देता था। उसके पास मोबाइल नंबर 9079910356 है। कॉन्स्टेबल गुरजीत सिंह की सूचना पर उसे थाने लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर बातचीत स्वीकार की।  

पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से रीयलमी कंपनी का पुराना मोबाइल जब्त किया, जिसमें सिम नंबर 9079910356 लगी थी। इंस्टाग्राम आईडी itsoy_akash खोलने पर krystal_hactor नाम की आईडी से भारत-पाकिस्तान के लोगों से वॉइस चैट और +92 कोड वाले नंबर्स पर जानकारी शेयर करने का पता चला। गैलरी में  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से शहजाद भट्टी के साथ अपनी फोटो एडिट की हुई मिली।  व्हाट्सएप पर +923249695402 नंबर पर Hello मैसेज भेजा गया था, जिसका जवाब अंगूठे के निशान से आया था। आरोपी शहजाद भट्टी को फॉलो करता था, उसकी पोस्ट्स को लाइक-कमेंट करता था और AI से फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था।  

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे 
आकाशदीप ने बताया कि शहजाद भट्टी के कहने पर उसने भीड़-भाड़ वाली प्रमुख जगहों की रेकी की, उनके वीडियो बनाए और व्हाट्सएप से पाकिस्तान भेजे। साथ ही इन जगहों तक पहुंचने का पूरा प्लान भी साझा किया।  

उसके तार अंबाला के बराड़ा-दोसड़का रोड स्थित गांव सिंबला के पास से बरामद आरडीएक्स, आईईडी, डेटोनेटर और बैट्री मामले से भी जुड़ रहे हैं। यह आरडीएक्स पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के जरिए अमृतसर में मुहैया कराया गया था, जो ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से पंजाब पहुंचाया गया।  आरोपी ने शहजाद भट्टी के निर्देश पर पंजाब के कई जिलों के थानों के अलावा राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबाला में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी। इन जगहों के वीडियो पाकिस्तान भेजे गए। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!