टोंक में 500 किलो से अधिक नकली घी पकड़ा, नामी ब्रांडों के लेबल लगाकर सप्लाई

Edited By Anil Jangid, Updated: 06 Mar, 2026 07:08 PM

over 500 kg fake ghee seized in tonk using branded labels

टोंक। जिले के निवाई क्षेत्र में आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर नकली देशी घी का अवैध कारोबार चलाने वाले आरोपी के खिलाफ डीएसटी टीम ने बड़ा छापेमार अभियान चलाया। गुरुवार को निवाई शहर में एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 500 किलो से अधिक नकली देशी घी, नकदी...

टोंक। जिले के निवाई क्षेत्र में आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर नकली देशी घी का अवैध कारोबार चलाने वाले आरोपी के खिलाफ डीएसटी टीम ने बड़ा छापेमार अभियान चलाया। गुरुवार को निवाई शहर में एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 500 किलो से अधिक नकली देशी घी, नकदी और एक कार जब्त की गई।

 

गिरफ्तार आरोपी मीठालाल गुर्जर (40) और पूरणमल गुर्जर निवासी काली का बाग रोड, निवाई, नकली घी को नामी ब्रांडों के लेबल लगाकर बाजार में सप्लाई कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान सरस डेयरी के नाम से नकली घी मिलने पर टोंक डेयरी अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर जांच में पुष्टि हुई कि सरस ब्रांड के नाम पर नकली घी बेची जा रही थी।

 

डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पॉम ऑयल और नकली घी का जखीरा भी बरामद हुआ। इसमें लोटस ब्रांड के 14 टिन, सरस ब्रांड के तीन टिन, 27 टिन पॉम ऑयल, कृष्णा और सरस ब्रांड के पैकेट, गोपीकृष्ण और श्रीमूल ब्रांड के टिन शामिल हैं। नकली घी की पैकिंग के लिए 88 ढक्कन, 63 सरस लेबल, 25 आईएसआई मार्का लेबल और 60 एगमार्क सील भी जब्त किए गए।

 

डीएसटी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर नकली घी के सैंपल सरकारी लैब में भेजे। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह प्रतिदिन 500 किलो नकली घी टोंक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों, शादी समारोह, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सप्लाई करता था। साथ ही 45 हजार रुपए नकदी और कारोबार में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई।

 

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि देशी घी के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नकली घी बेचकर ठगी करने और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की शिकायतें मिली थीं, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई।

 

इस छापेमारी से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया और पुलिस ने भविष्य में ऐसे अवैध कारोबार पर निगरानी और सख्ती बढ़ाने का आश्वासन दिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच निवाई थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!