शिक्षकों के बकाया वेतन एवं बोनस के दीपावली पूर्व भुगतान के आदेश जारी |

Edited By Afjal Khan, Updated: 09 Nov, 2023 06:32 PM

orders issued for pre diwali payment of outstanding salaries and bonuses

सिरोही जिले में शिक्षकों एवं प्रबोधकों के विविध कारणों से रहे बकाया वेतन एवं समस्त कार्मिकों के दीपावली बोनस के भुगतान को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार जैन द्वारा जिले के समस्त शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर पाबंद किया गया है। ...

सिरोही जिले में शिक्षकों एवं प्रबोधकों के विविध कारणों से रहे बकाया वेतन एवं समस्त कार्मिकों के दीपावली बोनस के भुगतान को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार जैन द्वारा जिले के समस्त शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर पाबंद किया गया है।  राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उदय सिंह डिंगार ने बताया कि  इस संबंध में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समेत उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर सिरोही जिले में शिक्षकों  आदि के कुछ माह से बकाया वेतन को लेकर आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक समेत समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दीपावली पूर्व बकाया वेतन का भुगतान करने समेत बोनस का भुगतान करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं ।उन्होंने आदेश में ऐसा नहीं करने पर दोषी अधिकारियों के  विरुद्ध कार्रवाई के लिए भी चेतावनी दी है।  उल्लेखनीय है कि जिले में कार्मिकों के कुछ माह से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही थी।  उधर राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर डींगार ने शिक्षकों के बकाया वेतन एवं दीपावली के बोनस का दीपावली पूर्व संबंधित को भुगतान नहीं होने की स्थिति में दोषी अधिकारियों को सूचीबद्ध कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए फिर से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!