प्रतापगढ़ में 'काले सोने' की तौल 8वें दिन जारी, नारकोटिक्स विभाग कर रहा निगरानी

Edited By Anil Jangid, Updated: 04 Apr, 2026 06:19 PM

ongoing opium weighing in pratapgarh for 8th day

प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के इंदिरा कॉलोनी स्थित अफीम तौल केंद्र पर पिछले आठ दिनों से अफीम तौल का कार्य जारी है। इस केंद्र पर जिलेभर के काश्तकार अपनी उपज को तौलने के लिए निर्धारित तिथियों के अनुसार पहुंच रहे हैं। इस दौरान नारकोटिक्स...

प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के इंदिरा कॉलोनी स्थित अफीम तौल केंद्र पर पिछले आठ दिनों से अफीम तौल का कार्य जारी है। इस केंद्र पर जिलेभर के काश्तकार अपनी उपज को तौलने के लिए निर्धारित तिथियों के अनुसार पहुंच रहे हैं। इस दौरान नारकोटिक्स विभाग ने अफीम की परख प्रक्रिया में बदलाव किया है, जिससे तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

 

जिला अफीम अधिकारी एच. एल. वर्मा ने बताया कि केंद्र पर रोजाना बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं और विभाग ने तौल प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं, ताकि काश्तकारों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि तौल केंद्र पर अधिकारी और कर्मचारी पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने दी जा रही है।

 

इसी बीच, शुक्रवार से अफीम की क्लासिंग प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले जो विभिन्न श्रेणियों के आधार पर अफीम का वर्गीकरण किया जाता था, अब इसे स्टैंडर्ड, डब्ल्यूएम और सस्पेक्टेड जैसी नई श्रेणियों में बांटा जा रहा है। इससे अफीम की गुणवत्ता के अनुसार प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने का उद्देश्य है।

 

अफीम के मॉर्फिन स्तर की जांच अब फैक्ट्री स्तर पर की जाएगी, और वही अंतिम रिपोर्ट मानी जाएगी। जिला अफीम अधिकारी एल. वर्मा ने काश्तकारों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचें और विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अफीम तौल केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन द्वारा पूरी निगरानी रखी जा रही है और प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।

 

वहीं दूसरी ओर, प्रतापगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन पंजा के तहत पुलिस ने धरियावद थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 16 पावर बाइक जब्त की हैं, जिनमें बिना नंबर प्लेट या अधूरे दस्तावेज थे। यह कार्रवाई गांधी नगर क्षेत्र में एक महिला से चेन छीनने के प्रयास के बाद की गई थी। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन पंजा के तहत इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!