'एक पौधा मां के नाम' अभियान का हुआ आगाज, मंत्री जोराराम कुमावत ने पौधारोपण कर किया शुभारंभ

Edited By Chandra Prakash, Updated: 07 Aug, 2024 03:11 PM

one plant in the name of mother  campaign started

जिले में बुधवार को हरियाली तीज के मौके पर 'एक पौधा मां के नाम' अभियान का आगाज हुआ। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री और गोपालन व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने इन्दिरा इंडोर स्टेडियम में पौधारोपण कर अभियान का आगाज किया। इस दौरान इंडोर स्टेडियम में...

जैसलमेर, 7 अगस्त 2024 । जिले में बुधवार को हरियाली तीज के मौके पर 'एक पौधा मां के नाम' अभियान का आगाज हुआ। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री और गोपालन व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने इन्दिरा इंडोर स्टेडियम में पौधारोपण कर अभियान का आगाज किया। इस दौरान इंडोर स्टेडियम में करीब 1100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री समेत प्रभारी सचिव गायत्री राठोड, विधायक छोटू सिंह भाटी, जिला प्रमुख प्रताप सिंह, कलेक्टर प्रताप सिंह, एसपी सुधीरचौधरी,महंत बाल भारती समेत कई जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे। 

PunjabKesari

'एक पौधा मां के नाम' अभियान के तहत जिले में बुधवार को करीब 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने आमजन को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री ने इस अभियान को शुरू किया है, जिसका राजस्थान में मुख्यमंत्री भी आगाज कर रहे हैं। हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत जिले के पर्यावरण को साफ सुथरा बनाए रखने और वायुमंडल में शुद्ध ऑक्सीज़न को बनाए रखने के लिए पौधा रोपण बहुत जरूरी है। इस दौरान इन्दिरा इंडोर स्टेडियम में काफी भीड़ मौजूद रही और सभी ने अपने-अपने नाम का पौधा लगाया। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को पौधे भी बांटे गए, ताकि वे अपने घर और घर के बाहर पौधे लगा सके। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाने ही नहीं है इसकी देखभाल भी करनी है।
PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!