सिरोही में बढ़ते क्राइम से पुलिस पर उठे सवाल, एक बार फिर बदमाशों ने युवक पर हमला कर किया घायल

Edited By Chandra Prakash, Updated: 01 Nov, 2024 10:38 AM

once again miscreants attacked and injured a youth

सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में स्थित दीपावली के अवसर पर बदमाशों ने एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि स्वरूपगंज रेलवे पुलिया के पास बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने एक युवक...

 

सिरोही, 1 नवंबर 2024। सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में स्थित दीपावली के अवसर पर बदमाशों ने एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि स्वरूपगंज रेलवे पुलिया के पास बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने एक युवक को रोककर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान हालत में गंभीर जख्मी युवक को तुरंत सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । 

घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस 
चाकू से हमले की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास गुरुवार शाम करीब चार बजे के आसपास रोहिड़ा थाना क्षेत्र के वालोरिया गांव के पगार फली निवासी मगन पुत्र गीता बाजार से खरीदारी कर वापस पैदल जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक आए और उन्होंने मगन के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। उसके चिल्लाने पर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और गंभीर हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घायल युवक मगन का बयान लिया।

हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल किया रेफर 
हमले में घायल मगन की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज जारी है । 

पुलिस जुटी हमलावार की तलाश में 
फिलहाल पुलिस हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है । पुलिस ने बताया कि वो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों की पीछे डाल देगी । हालांकि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है । 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!