RSS की शाखा से तुलना का Video बनाया तो गिरफ्तार, युवक को बचाने मैदान में कूदे Vinod Jakhar

Edited By Anil Jangid, Updated: 25 Jun, 2026 02:08 PM

nsui president vinod jakhar rss viral naveen arrest jhunjhunu

झुंझुनूं: हाल ही में RSS की शाखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसें झुंझुनूं के मंडावा के रहने वाले नवीन नाम के एक युवक द्वारा शूट किया जाना बताया जा रहा है।

झुंझुनूं: हाल ही में RSS की शाखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसें झुंझुनूं के मंडावा के रहने वाले नवीन नाम के एक युवक द्वारा शूट किया जाना बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैदान में एक तरफ RSS की शाखा लग रही है जहां स्वयं सेवक अपनी गतिविधियां कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कैटिंग आदि की प्रेस्क्टिस कर रहे हैं।

 

यह वीडियो नवीन द्वारा सोशल मीडिया पर इन दोनों ही गतिविधियों में कंपेरेजन करते हुए पोस्ट किया गया जो वायरल हो गया। हालांकि, बताया जा रहा है कि बाद में इस युवक को झुंझुनूं पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर लिखा है कि RSS की असलियत बताने वाला यह वीडियो पोस्ट करना अगर अपराध है, तो हाँ, मैं भी यह अपराध कर रहा हूँ। भजनलाल शर्मा जी, भेज दीजिए पुलिस, करवा लीजिए गिरफ़्तार। नफ़रत और विभाजन की राजनीति के मुकाबले खेल, शिक्षा और देश निर्माण की बात करना अगर अपराध है, तो हम यह अपराध बार-बार करेंगे।

 

जाखड़ ने लिखा कि मंडावा के नवीन को झुंझुनूं पुलिस ने इस वीडियो को साझा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया। वीडियो में एक ओर RSS की शाखा दिखाई गई है, जबकि दूसरी ओर मैदान में पसीना बहाते बच्चे हैं, जो खेल और मेहनत के ज़रिए देश का भविष्य गढ़ रहे हैं। आखिर नवीन का कसूर क्या था? गिरफ्तारी और मोबाइल जब्ती से आवाज़ें दबाई नहीं जा सकतीं। सच बोलना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र में हर नागरिक का अधिकार है। देश किसी संगठन या विचारधारा की भावनाओं के अनुसार नहीं, बल्कि संविधान के अनुसार चलेगा। नवीन को तत्काल रिहा किया जाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!