पंडित नेहरू की जयंती आज, दो साल से कपड़े में कैद है नेहरू की आदमकद प्रतिमा, अष्टधातु से बनी प्रतिमा कर रही है अनावरण का इंतजार

Edited By Chandra Prakash, Updated: 14 Nov, 2024 07:29 PM

nehru s life size statue is wrapped in cloth for two years

जैसलमेर के सबसे व्यस्त हनुमान चौराहा क्षेत्र में स्थित नेहरू पार्क में स्थापित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पिछले दो साल से अधिक समय से इसी तरह पर्दे में ढकी हुई है। नगरपरिषद की तरफ से करीब तीन करोड़ रुपए नेहरू...

 

जैसलमेर, 12 नवंबर 2024 । जैसलमेर के सबसे व्यस्त हनुमान चौराहा क्षेत्र में स्थित नेहरू पार्क में स्थापित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पिछले दो साल से अधिक समय से इसी तरह पर्दे में ढकी हुई है। नगरपरिषद की तरफ से करीब तीन करोड़ रुपए नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार पर खर्च किए गए। कई तरह के सौन्दर्यकरण के कार्य करवाए गए और इसके साथ ही यहां पं. नेहरू की अष्टधातु की प्रतिमा भी स्थापित करवाई गई।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव से पहले पार्क का औपचारिक रूप से उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन इस प्रतिमा का अनावरण करने की जहमत नहीं उठा पाए। प्रदेश में नई सरकार का गठन हुए करीब 11 महीनों का समय बीत चुका है और वर्तमान नगरपरिषद बोर्ड के कार्यकाल के अब चंद दिन शेष बचे हैं। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि नेहरू की इस प्रतिमा के निर्माण पर करीब 17 लाख रुपए खर्च हुए हैं। करीब 790 किलो वजनी और 7.5 फीट ऊंची इस प्रतिमा का अनावरण अब तक नहीं होना आमजन के बीच भी कौतूहल का विषय बना हुआ है। गुरुवार को 14 नवम्बर है, यानी पं. नेहरू की जयंती। जिसे देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भी देश के पहले प्रधानमंत्री की जैसलमेर में लगी एकमात्र प्रतिमा कपड़े में ही ढंकी रहने वाली है क्योंकि उसके अनावरण का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया है।

PunjabKesari

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!