राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान सोसाइटी की बैठक में आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव की अध्यक्षता

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 20 Aug, 2025 07:54 PM

national institute of ayurveda society meeting 2025

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) जयपुर द्वारा आयोजित सोसाइटी के द्वितीय उपवेशन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  प्रतापराव जाधव ने की।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) जयपुर द्वारा आयोजित सोसाइटी के द्वितीय उपवेशन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  प्रतापराव जाधव ने की। बैठक में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को सुदृढ़ बनाने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और अनुसंधान कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, वित्त सलाहकार अब्बास, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं NIA सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे। आयुष मंत्री ने संस्थान द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि मंत्रालय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!