राजस्थान के 8 जिलों में 1 अप्रैल से सरसों-चना की MSP खरीद शुरू, जानिए समर्थन मूल्य

Edited By Anil Jangid, Updated: 28 Feb, 2026 01:38 PM

msp procurement of mustard gram to begin from april 1 in 8 rajasthan districts

करौली। राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रबी सीजन में सरसों और चना की फसल तैयार होने के साथ ही राज्य में समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय सहकारी संघ लिमिटेड (राजफैड) ने...

करौली। राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रबी सीजन में सरसों और चना की फसल तैयार होने के साथ ही राज्य में समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय सहकारी संघ लिमिटेड (राजफैड) ने भरतपुर संभाग के आठ जिलों में 67 खरीद केंद्र प्रस्तावित किए हैं, जहां किसानों से सरसों और चना की एमएसपी पर खरीद की जाएगी।

 

जानकारी के अनुसार, करौली जिले सहित भरतपुर संभाग में 31 केवीएसएस और 23 जीएसएस के माध्यम से खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। करौली, हिण्डौन, नादौती और टोडाभीम में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के जरिए खरीद की व्यवस्था रहेगी। जिले में पांच केवीएसएस को खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

सरसों और चना की खरीद के लिए National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India (नेफैड) ने राज्य में राजफैड को अधिकृत एजेंसी बनाया है। इससे पहले गेहूं की खरीद के लिए 1 फरवरी से पंजीयन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

 

कृषि विभाग के अनुसार इस बार जिले में 1 लाख 86 हजार 620 हेक्टेयर में रबी फसल बोई गई है। इनमें 91 हजार 180 हेक्टेयर में सरसों और 8,260 हेक्टेयर में चना की खेती की गई है। अनुकूल मौसम और रोगों के कम प्रकोप के कारण सरसों की बंपर पैदावार हुई है, जबकि चना की भी अच्छी उपज की उम्मीद है।

 

मंडियों में सरसों की आवक इन दिनों तेज हो गई है। कैलाश नगर कृषि उपज मंडी में प्रतिदिन 20 से 25 हजार कट्टों की आवक हो रही है, जबकि टोडाभीम गौण मंडी में 7 से 8 हजार कट्टे रोज आ रहे हैं। वर्तमान में मंडी में सरसों का औसत भाव 5,500 से 6,400 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।

 

राजफैड पोर्टल पर 25 मार्च से किसानों का ऑनलाइन पंजीयन शुरू होगा। पंजीयन के आधार पर किसानों को तुलाई की तारीख दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार समर्थन मूल्य पर खरीद की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और शीघ्र ही परिवहन व हैंडलिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!