विधायक Gopal Sharma ने Swadesh Chopra को दी श्रद्धांजलि, 11वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

Edited By Anil Jangid, Updated: 08 Jul, 2026 03:40 PM

mla gopal sharma pays tribute to swadesh chopra free medical camp organized

जयपुर। पंजाब केसरी राजस्थान के कार्यालय पर Swadesh Chopra को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर स्वदेश चोपड़ा को...

जयपुर। पंजाब केसरी राजस्थान के कार्यालय पर Swadesh Chopra को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर स्वदेश चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस कार्यक्रम में जयपुर के सिविल लाइन्स से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने भी भाग लिया और स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गोपाल शर्मा ने कहा 'पंजाब केसरी सिर्फ एक समाचार पत्र या मीडिया समूह नहीं है। पंजाब केसरी समाचार पत्र भारत के अंदर पत्रकारिता की ओर से समर्पण का प्रतीक है।'

 

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि जब देश के अंदर कुछ भी कहना और सुनना सार्वजनिक रूप से कठिन हो गया था और खासकर जब पंजाब में उग्रवाद इतने चरम पर था, तो लाला जगत नारायण जी ने जो प्रकाश पुंज फैलाया उसने भारत की पत्रकारिता को शिखर पर पहुंचाने का काम किया। उसी परिवार से जुड़ी हुई श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी जिनकी 7 जुलाई को पुण्यतिथि पड़ती है जिसमें कुछ सालों से मैं भी लगातार आता हूं। उनको पुष्पांजलि अर्पित करके प्रेरणा मिलती है क्योंकि यह ऐसा परिवार है जो पत्रकारिता के लिए अपनी खास पहचान रखता है।'

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!