शेखावाटी में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता दर्ज

Edited By Anil Jangid, Updated: 07 Mar, 2026 06:32 PM

mild earthquake tremors felt in rajasthan shekhawati region

सीकर: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सीकर जिले के कई इलाकों में लोगों ने जमीन में कंपन महसूस किया, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में हल्की दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार के...

सीकर: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सीकर जिले के कई इलाकों में लोगों ने जमीन में कंपन महसूस किया, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में हल्की दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

 

जानकारी के अनुसार सीकर जिले के खाटूश्यामजी, पलसाना, धींगपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्का कंपन महसूस किया गया। कई लोगों ने बताया कि घरों की खिड़कियां और दरवाजे हल्के-हल्के हिलने लगे थे, जिससे उन्हें भूकंप का एहसास हुआ।

 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप 7 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 32 मिनट 59 सेकंड पर दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जयपुर से करीब 69 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में बताया गया है।

 

विशेषज्ञों के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई होने के कारण आसपास के इलाकों में हल्का कंपन महसूस किया गया, हालांकि इसकी तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

 

भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि क्षेत्र में तेजी से हो रहे निर्माण कार्य, पहाड़ियों की कटाई और सुरंगों के निर्माण से भू-संरचना पर असर पड़ सकता है। इससे भविष्य में भूकंपीय गतिविधियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य है और प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!