पाली की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, 20 राउंड में पाया काबू, स्टाफ ने भागकर बचाई जान

Edited By Anil Jangid, Updated: 25 Mar, 2026 07:41 PM

massive fire breaks out in pali textile factory

पाली: राजस्थान के पाली शहर में बुधवार दोपहर एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर बाहर भागना पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पाली: राजस्थान के पाली शहर में बुधवार दोपहर एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर बाहर भागना पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के अनुसार, मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित महावीर नगर के पास पद्मावती प्रोसेस नामक कपड़ा फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। शुरुआत में फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

 

स्थिति बिगड़ती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। आग इतनी भीषण थी कि पाली के अलावा आसपास के इलाकों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। आग पर काबू पाने के लिए करीब 15 से 20 राउंड पानी डालना पड़ा, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

 

इस हादसे में फैक्ट्री में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा जलकर पूरी तरह राख हो गया। इसके साथ ही कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लोहे का ढांचा (अडान) भी आग की चपेट में आकर टूटकर गिर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

आग लगने के दौरान इलाके में धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और भीड़ को वहां से हटाया गया, ताकि राहत कार्य में बाधा न आए।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी आग का कारण हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

 

यह घटना एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों की आवश्यकता को उजागर करती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!