कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा मारवाड़ का जलवा, जोधपुर की डॉक्टर सोनल परिहार रेड कार्पेट पर लहराएंगी राजस्थान का परचम

Edited By Anil Jangid, Updated: 17 May, 2026 03:19 PM

marwar pride at cannes dr sonal parihar to represent rajasthan on the red carpe

जोधपुर: जोधपुर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में भारत का नाम रोशन कर चुकीं डॉक्टर सोनल परिहार अब कांस फिल्म फेस्टिवल में राजस्थान का परचम लहराने जा रही हैं। पूर्व में ‘मिसेस इंडिया’ और ‘मिसेस अर्थ इंटरनेशनल’ का प्रतिष्ठित खिताब जीत चुकीं सोनल को...

जोधपुर: जोधपुर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में भारत का नाम रोशन कर चुकीं डॉक्टर सोनल परिहार अब कांस फिल्म फेस्टिवल में राजस्थान का परचम लहराने जा रही हैं। पूर्व में ‘मिसेस इंडिया’ और ‘मिसेस अर्थ इंटरनेशनल’ का प्रतिष्ठित खिताब जीत चुकीं सोनल को इस बार पेरिस से विशेष आमंत्रण मिला है। इस आमंत्रण के तहत वे कांस फिल्म फेस्टिवल के वैश्विक रेड कार्पेट पर वॉक कर भारत और खासतौर पर मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर सोनल ने कहा कि यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे राजस्थान और मारवाड़ की संस्कृति, कला और महिलाओं की प्रतिभा के लिए गर्व का पल है। उनका संकल्प है कि कांस के मंच पर वे मारवाड़ की अपनायत, यहाँ के चटकीले रंग और पारंपरिक कला दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगी।

 

डॉक्टर सोनल पेशे से एक जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और उनका कहना है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी चिकित्सा समुदाय की भी वैश्विक पहचान बनेगी। वे अपने परिधानों के जरिए न सिर्फ फैशन का जलवा बिखेरेंगी, बल्कि मातृत्व और जीवन की खूबसूरती का संदेश भी देंगी।

 

कांस में डॉक्टर सोनल पूरी तरह भारतीयता और राजस्थानी रंगत में नजर आएंगी। उनके खास आउटफिट्स में जोधपुर की पारंपरिक ‘डंका वर्क’ से तैयार साड़ी और मारवाड़ की पारंपरिक ज्वेलरी शामिल हैं। इसके अलावा, उनके कुछ गाउन्स वैश्विक समाज में ई-वेस्ट और पर्यावरण प्रदूषण जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का संदेश देंगे।

 

डॉक्टर सोनल के एक विशेष गाउन में भारत के खूबसूरत लैंडस्केप और उन ‘एंजल्स’ को दर्शाया गया है जिन्हें उन्होंने एक गायनेकोलॉजिस्ट के रूप में जन्म दिलाने में मदद की है। उनका कहना है कि कांस एक प्रतिष्ठित वैश्विक मंच है, जहाँ नई वैश्विक कनेक्शंस बनाने के साथ-साथ राजस्थान और नीली नगरी जोधपुर का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना उनका मुख्य लक्ष्य है।

 

डॉक्टर सोनल परिहार का यह कदम न केवल फैशन की दुनिया में, बल्कि संस्कृति और चिकित्सा के क्षेत्र में भी राजस्थान का गौरव बढ़ाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!