मंगलम महिला मंडल ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री को बांधे रक्षा सूत्र, मंत्री दिलावर बोले, 'बहनों का ये स्नेह बंधन कभी नहीं भूलूंगा'

Edited By Chandra Prakash, Updated: 17 Aug, 2025 06:20 PM

mangalam mahila mandal tied raksha sutra to madan dilawar

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र में स्थित मंगलम सीमेंट प्लांट के महिला मंडल की महिला सदस्यों ने आज शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री एवं रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावर को राखी बांधी।

कोटा, 17 अगस्त 2025। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र में स्थित मंगलम सीमेंट प्लांट के महिला मंडल की महिला सदस्यों ने आज शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री एवं रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावर को राखी बांधी।

शिक्षा मंत्री जो कि रामगंजमंडी के विधायक है। हर बार रक्षा बंधन पर क्षेत्र की माताओं बहनों से राखी बंधवाते है और उन्हें भेट स्वरूप साड़ी देते है। 
इस क्रम में आज मंगलम मंडल में आयोजित लाडली बहना रक्षा सूत्र बंधन समारोह में मंडल की बहनों ने भाई मंत्री मदन दिलावर को रक्षासूत्र बांधे। 

महिला मंडल की अध्यक्ष विभा सचान ने  मंत्री दिलावर को राखी बांधी। उसके बाद मंडल की संयुक्त अध्यक्ष शशि मंडोत,सूचना जनसंपर्क अधिकारी स्नेहा पालीवाल,सिक्योरिटी हेड कैप्टन एस के शर्मा ने मंत्री दिलावर की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। 

इसके बाद एक एक कर महिला मंडल की सभी माताओं और बहनों ने रखी बांधी। मंत्री मदन दिलावर और उनकी पत्नी सूरज दिलावर ने सभी रखी बांधने वाली बहनों को साड़ी भेंट की तथा उनके पतियों के लिए दुपट्टा भेंट किया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!